Home देश सूरत में कोचिंग सेंटर में लगी आग, चौथी मंजिल से कूदे बच्चे...

सूरत में कोचिंग सेंटर में लगी आग, चौथी मंजिल से कूदे बच्चे 15 बच्चों की झुलसकर मौत

590
0

अहमदाबाद। सूरत से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां पर मौजूद एक कॉम्पलेक्स में स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 बच्चों की मौत हो गई. बच्चे जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूद पड़े. घायल बच्चों को अस्पताल में भरती किया गया है. मौके पर 18 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौजूद हैं जो आग बुझाने के काम में लगी हुई है. आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं लग पाया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतक बच्चों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शोक संवेदना व्यक्त की है. राज्य सरकार ने इसकी जांच करने का आदेश भी दे दिया है. मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चों के परिजनों के 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है.
बता दें कि आग लगने के बाद बच्चे ऊपरी मंजिल पर फंस गए थे. उन्हें जब बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. जिससे कई बच्चे ऊंचाई से गिरने के कारण या तो घायल हो गए या उनकी मौत हो गई.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here