Home देश आन्ध्र प्रदेश में जगन चुने गए विधायक दल के नेता

आन्ध्र प्रदेश में जगन चुने गए विधायक दल के नेता

594
0

हैदराबाद। आन्ध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी को शनिवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया.
बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ यहां पर हुए विधानसभा चुनाव भी हुए थे. 23 तारीख को मतगणना के दौरान वायएसआर कांग्रेस ने 175 विधानसभा सीटों में से 152 पर कब्जा कर लिया. चंद्राबाबू नायडू की तेलुगूदेशम पार्टी का बहुत बुरा हाल हुआ. उसे सिर्फ 22 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा. बता दें कि जगन रेड्डी आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वायएसआर रेड्डी के बेटे हैं. वायएसआर रेड्डी की एक हैलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. बाद में जगन रेड्डी ने अलग पार्टी का निर्माण किया था.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here