Home देश इस्तीफा देने पर अड़े हैं राहुल, कई नेताओं की मुलाकात

इस्तीफा देने पर अड़े हैं राहुल, कई नेताओं की मुलाकात

549
0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं. मंगलवार को पार्टी के कई बड़े नेता उनसे मिलने उनके घर पहुंचे. इनमें प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल हैं. ऐसी खबरें आ रही हैं कि शाम साढ़े चार बजे राहुल ने अपने घर पर एक बैठक बुलाई है, जिसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होने की संभावना है.
बता दें कि नतीजों के तुरंत बाद आयोजित हुई सीडल्ब्यूसी की बैठक में ही श्री गांधी ने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी. हालांकि उस समय कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें रोक दिया था लेकिन अब खबर आई है कि श्री गांधी अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. कांग्रेस के कई नेता उन्हें अपना फैसला वापस लेने के लिए कह चुके हैं. शाम को जो बैठक होनी है उसमें श्री गांधी को एक बार फिर फैसला वापस लेने की अपील जाएगी अगर वे नहीं माने तो फिर किसी विकल्प पर विचार किया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here