नई दिल्ली। लोकसभा में सीटें गंवाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायकों समेत 29 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में मुकूल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय भी शामिल हैं. दिल्ली स्थित मुख्यालय में इन सभी नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के 40 से ज्यादा विधायक बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं और वे हमारे सम्पर्क में हैं. इन लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को तगड़ा झटका लगा है. बीजेपी ने यहां पर 18 सीटें अपने कब्जे में कीं तो टीएमसी को 22 सीटें मिली. वहीं कांग्रेस को 2 सीटों से संतोष करना पड़ा है. (फोटो- ANI)



