Home देश उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से 10 की मौत

उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से 10 की मौत

622
0

लखनऊ। बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है. लोगों ने यह शराब सरकारी ठेके से खरीदी थी. उत्तर प्रदेश सरकार ने मुआवजे के तौर पर दो-दो लाख रुपए मृतकों के परिजनों का देने का ऐलान किया है.
मिली जानकारी के अनुसार जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि 20 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं. इनका लखनऊ ने किंग जॉर्ज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. सरकार ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं. उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि 20 लोगों को लखनऊ लाया गया है. जहां उनका डायलिसिस किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here