रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन के प्रवास पर 30 मई को बस्तर में होंगे. वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे इसके साथ वे महेंद्र कर्मा की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री 30 मई को भिलाई-3 पुलिस ग्राउंड से हैलिकॉप्टर द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे. कांकेर में वे स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इसके बाद वे जगदलपुर पहुंचकर बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में हिस्सा लेंगे. यहां पर वे कलेक्टर और एसपी की कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. जगदलपुर में ही उनका वन अधिकार कार्यशाला में भाग लेने का भी कार्यक्रम है. इसके बाद शाम को पांच बजे वे महेंद्र कर्मा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. वे रात्रि में जगदलपुर के सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे. इस बीच उनका नक्सल प्रभावित लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम भी है.



