भुवनेश्वर/ईटानगर। लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा चुनाव के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर पांचवीं पर नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. दूसरी ओर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर पेमा खांडू ने शपथ ग्रहण की.
नवीन पटनायक पांचवीं बार बने मुख्यमंत्री
ओडिशा के राजनीतिक इतिहास में नवीन पटनायक ने नया इतिहास बना दिया. वे लगातार पांचवीं बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे. श्री पटनायक के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीटर पर बधाई दी. श्री पटनायक के साथ ही 11 कैबिनेट और 9 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली.
खांडू ने भी ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ नौ अन्य नेताओं ने भी शपथ ली. इनमें एक चोवना मेईन ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. श्री खांडू को राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेनि) बीडी मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. फोटो ANI



