Home देश भव्य समारोह में नरेंद्र मोदी आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

भव्य समारोह में नरेंद्र मोदी आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

603
0

नई दिल्ली। मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार आज पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ ग्रहण शाम सात बजे से समारोह शुरू होगा. सूत्रों के अनुसार श्री मोदी के पचास से अधिक से मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे. इस समारोह में शिकरत करने के लिए सबसे पहले मेहमान के रूप बांज्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हमीद बुधवार की शाम यहां पहुंच गए.
शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों के साथ विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों तथा अनेक विदेश मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया है. लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए बीजेपी के कार्यकर्ताओं के परिजनों को इस समारोह में शिकरत करने के लिए न्योता भेजा गया है.
महात्मा गांधी और अटल की समाधि पर जाएंगे मोदी
शपथ ग्रहण से पहले श्री मोदी राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. इसके बाद वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वे इंडिया गेट जाकर शहीदों को भी नमन करेंगे.
शपथ ग्रहण में ये होंगे शामिल
बिम्सटेक के सदस्य देशों बांज्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, और थाईलैंड के राजनयिकों के अलावा, किर्गीज गणराज्य और मॉरीशस के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे. इनके अलावा यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेेता गुलाम नबी आजाद, कई अन्य दलों के प्रमुख नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here