Home देश ममता ने किया शपथ ग्रहण में भाग लेने से इनकार, भूपेश भी...

ममता ने किया शपथ ग्रहण में भाग लेने से इनकार, भूपेश भी नहीं कर पाएंगे शिरकत

589
0

नई दिल्ली/रायपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी ने एक बार फिर पलटी मार दी है. उन्होंने बुधवार को खुलासा किया कि वे गुरुवार को मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगी. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शपथ ग्रहण में अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर असमर्थता जताई है.
बता दें कि ममता बनर्जी ने पहले शपथ ग्रहण में भाग लेने पर अपनी सहमति दी थी. उन्होंने कहा था कि एक प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में वे शामिल होंगी. लेकिन बुधवार को जैसे ही खबरें आईं कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हुई हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया, उन्होंने शपथ ग्रहण में भाग लेने से इनकार कर दिया.
भूपेश ने दिया व्यस्तता का हवाला
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने से असमर्थता जताई है. उन्होंने पत्रकारों के दिए बयान में कहा है कि उनका कार्यक्रम पहले से तय है इसलिए वे दिल्ली के कार्यक्रम में भाग नहीं ले पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे पीएमओ से सम्पर्क में हैं जल्द ही दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. बता दें कि गुरुवार को श्री बघेल बस्तर प्रवास पर रहेंगे. जहां उनके कई कार्यक्रम हैं. वे जगदलपुर में महेंद्र कर्मा की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here