नई दिल्ली। अरुण जेटली नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे कि नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है. आज ही श्री जेटली ने मनोनित प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्हें मंत्री नहीं बनाने का अनुरोध किया था. जिसके बाद श्री मोदी उनसे मिलने उनके घर भी गए थे. दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई. मुलाकात में क्या हुआ यह अभी सामने नहीं आया है.
बता दें कि श्री जेटली ने श्री मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि पिछले 18 महीने से बीमार हूं. मेरी तबीयत खराब है. इसलिए मुझे मंत्री न बनाने पर विचार करें. श्री जेटली ने लिखा कि मैं आपसे औपचारिक रूप से अनुरोध कर रहा हूं कि मुझे अपने इलाज और स्वास्थ्य के लिए अनुचित समय चाहिए. मैंने डॉक्टरों के परामर्श से काफी बीमारियों पर काबू पा लिया है.



