नई दिल्ली। सरगुजा से सांसद रेणुका सिंह को आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई. लोकसभा चुनाव में उन्होंने लगभग एक लाख 35 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी. इससे पहले श्रीमती सिंह 2003 व 2008 में विधायक भी रह चुकी हैं.



