नई दिल्ली। बीजेपी को लोकसभा चुनाव में मिले प्रचंड जनादेश के बाद आज नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 57 सदस्यों ने भी शपथ ली. जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, 33 राज्य मंत्री और नौ स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री शामिल हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई. इस दौरान बीजेपी, कांग्रेस के तमाम बड़े नेता, उद्योपति, फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं.
कैबिनेट मंत्री के रूप में इन्होंने ली शपथ
राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़ा, श्रीमती निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, श्रीमती हरसिमत कौर बादल, थावरचंद गहलोत, एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, श्रीमती स्मृति इरानी, डॉ हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धमेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रह्लाद जोशी, डॉ महेंद्र नाथ पांडे, डॉ अरविंद सावंत, गिरिराज सिंह, और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं.
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
संतोष गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद नाइक, जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू, प्रह्लाद सिंह पटेल, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख भाई मांडविया शामिल हैं.
राज्य मंत्री के शपथ लेने वाले
फज्गन सिंह कुलस्ते, अश्विनी चौबे, अर्जुन राम मेघवाल, वीके सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, राव साहब दादाराव पाटिल दानवे, जी कृष्ण रेड्डी, पुरुषोत्तम रूपाला, रामदास आठवले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव कुमार बालियान, संजय शामराव, अनुराग ठाकुर, सुरेश चंद्रसप्पा, सुरेश अंगड़ी, नित्यानंद राय, रतन लाल कटारिया, वी मुरली धरन, श्रीमती रेणुका सिंह सरुता, सोम प्रकाश, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी और श्रीमती देवश्री चौधरी को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई.



