नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया. उल्लेखनीय है कि गुरुवार को नरेंद्र मोदी समेत 57 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी. इनमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल थे.
पांच सबसे महत्वपूर्ण विभाग
देश की दशा और दिशा तय करने वाले पांच प्रमुख विभागों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खास तवज्जो दी है. इनमें वित्त मंत्रालय निर्मला सीतारमण को दिया गया है. वहीं गृह मंत्रालय राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह को दिया गया है. वही राजनाथ सिंह देश के नए रक्षा मंत्री होंगे. पूर्व विदेश सचिव डॉ एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है. वहीं पीयूष गोयल पुन: रेल मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे.
किसे कौन सा विभाग मिला
नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)- प्रधानमंत्री पद के साथ कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय, इसके अलावा वो सभी मंत्रालय जो किसी मंत्री को अलॉट न किए गए हों.
नितिन गडक़री (कैबिनेट मंत्री)- सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु और मद्यम उद्योग मंत्रालय
सदानंद गौड़ा (कैबिनेट मंत्री)- रसायन और उर्वरक मंत्रालय
रामविलास पासवान(कैबिनेट मंत्री)- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
नरेंद्र सिंह तोमर (कैबिनेट मंत्री)- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री
रविशंकर प्रसाद (कैबिनेट मंत्री)- कानून एवं न्याय मंत्रालय, संचार मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
हरसितम कौर (कैबिनेट मंत्री)- खाद्य प्रसंस्करण मंत्री
थावर चंद गहलोत (कैबिनेट मंत्री)- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
रमेश पोखरियाल निशंक (कैबिनेट मंत्री)- मानव संसाधन विकास मंत्रालय
अर्जुन मुंडा (कैबिनेट मंत्री)- जनजातीय मामलो के मंत्री होंगे.
स्मृति ईरानी (कैबिनेट मंत्री)- कपड़ा मंत्रालय एवं महिला और बाल विकास
डॉ हर्षवर्धन (कैबिनेट मंत्री)- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
प्रकाश जावड़ेकर (कैबिनेट मंत्री)- सूचना एवं प्रसारण मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री)- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
मुख्तार अब्बास नकवी(कैबिनेट मंत्री)- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री)- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री
महेंद्र नाथ पांडे (कैबिनेट मंत्री)- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री
अरविंद सावंत (कैबिनेट मंत्री)- भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री
गिरिराज सिंह (कैबिनेट मंत्री)- पशुपालन एवं डेयरी
गजेंद्र शेखावत (कैबिनेट मंत्री)- जलशक्ति मंत्रालय
संतोष गंगवार (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)- श्रम एवं रोजगार
राव इंद्रजीत सिंह (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन
श्रीपद नाईक(राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)- आयुष मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री)
जितेंद्र सिंह (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)- पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार,) पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत, और पेंशन, परमाणु ऊर्जा, एवं अंतरिक्ष (राज्य मंत्रालय)
किरण रिजिजू (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)- युवा मामले एवं खेल, अल्पसंख्यक (राज्य मंत्री)
प्रह्लाद पटेल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)- संस्कृति और पर्यटन
आरके सिंह (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)- बिजली एवं नवीन एवं नवीनकरणीय ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास उद्यमिता (राज्य मंत्री)
हरदीप सिंह पुरी- (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार) शहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री)
मनसुख मंडाविया (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)- जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय (राज्य मंत्री)
फज्गन सिंह कुलस्ते (राज्य मंत्री)- इस्पात राज्य मंत्री
अश्विनी चौबे (राज्य मंत्री)- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
जनरल (रिटायर) वीके सिंह (राज्य मंत्री)- सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री
कृष्णपाल गुर्जर (राज्य मंत्री)- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
दानवे राव साहेब (राज्य मंत्री)- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण
जी किशन रेड्डी (राज्य मंत्री)- गृह राज्य मंत्री
पुरषोत्तम रूपाला (राज्य मंत्री)- कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
रामदास आठवले (राज्य मंत्री)- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण
साध्वी निरंजन ज्योति (राज्य मंत्री)- ग्रामीण विकास
बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री)- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
संजीव बालियान (राज्य मंत्री)- पशुपालन एवं डेयरी
धोत्रे संजय श्याम राव (राज्य मंत्री)- मानव संसाधन, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स
अनुराग सिंह ठाकुर (राज्य मंत्री)- वित्त एवं कॉर्पोरेट मामले
सुरेश अंगादी (राज्य मंत्री)- रेल राज्य मंत्री
नित्यानंद राय (राज्य मंत्री)- गृह राज्य मंत्री
वी मुरलीधरन (राज्य मंत्री)- विदेश एवं संसदीय कार्य
रेणुका सिंह (राज्य मंत्री)- आदिवासी मामलों की मंत्री
सोम प्रकाश (राज्य मंत्री)- वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
रामेश्वर तेली (राज्य मंत्री)- खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग राज्य मंत्री
प्रताप चंद्र सारंगी (राज्य मंत्री)- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री
कैलाश चौधरी (राज्य मंत्री)- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
देबाश्री चौधरी (राज्य मंत्री)- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
अर्जुन मेघवाल (राज्य मंत्री)- संसदीय कार्य, भारी उदेयग एवं सार्वजनिक राज्य मंत्रालय



