नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है. सरकार की शुक्रवार को पहली कैबिनेट की बैठक हुई. सरकार ने फैसला किया है कि संसद का सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा. वहीं बजट 5 जुलाई को बजट पेश किया जाएगा.
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 5 जुलाई को बजट पेश किया जाएगा. 20 जून को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा. 4 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. ऐसी जानकारी आ रही है कि प्रोटेस स्पीकर के रूप में मेनका गांधी दिख सकती हैं. उन्हें इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है.



