नई दिल्ली। चीन की सीमा के पास वायुसेना का एक एएन-32 विमान सोमवार को असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया. उसमें चालक दल से दस्यों समेता 13 लोग सवार थे.
मिली जानकारी के अनुसार इस विमान ने जोरहाट से दोपहर साढ़ बारह बजे उड़ान भरी थी. यह अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में स्थित मेचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड जा रहा था. रास्ते में एक बजे के करीब इसका संपर्क टूट गया. उसके बाद दोबारा इस विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया. विमान के लैंडिंग ग्राउंड तक नहीं पहुंचने के कारण वायुसेना ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है.



