Home देश एससीओ सम्मेलन में मोदी और इमरान के बीच कोई बातचीत नहीं

एससीओ सम्मेलन में मोदी और इमरान के बीच कोई बातचीत नहीं

591
0

नई दिल्ली। शंघई सहयोग संगठन (एससीओ) के अगले सप्ताह होने वाले शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच द्विपक्षीय बैठक निर्धारित नहीं है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि मेरी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बीच किसी द्विपक्षीय बैठक की योजना नहीं है. संगठन की बैठक किर्गीस्तान की राजधानी बिश्केक में 13-14 जून को होनी है. संगठन में विदेश मंत्रियों की पिछले साल हुई बैठक के दौरान तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तथा पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच भी कोई बैठक नहीं हुई थी. दोनों नेताओं ने सिर्फ एक दूसरे का अभिवादन किया था. बता दें कि भारत ने जनवरी 2016 में पठानकोट वायुसेना अड्डे पर आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here