हैदराबाद। कांग्रेस को तेलंगाना राज्य में बड़ा झटका लगा है. यहां पर कांग्रेस के 12 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर तेलंगाना राष्ट्र समिति में शामिल होने का पत्र सौंपा है.
इस संबंध में सभी 12 विधायकों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित पत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा. इसके बाद सभी तेलंगाना राष्ट्रसमिति के प्रमुख एवं मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के कैंप कार्यालय चले गये. बता दें कि दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हालही में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस तरह कांग्रेस विधायकों की संख्या अब 18 रह गई थी. कांग्रेस के 11 विधायकों ने आधिकारिक रूप से टीआएस में विलय घोषणा के बाद दलबदल करने वाले विधायकों को 12 विधायकों की जरूरत थी. दलबदल कानून के तहत पार्टी कुल विधायकों की दो तिहाई विधायकों को दूसरे दल में शामिल करने के लिए जरूरत होती है. इससे पहले एक और विधायक ने टीआरएस में शामिल होने के लिए अपनी मंजूरी दे दी. जिससे 12 का आंकड़ा पूरा हो गया. अब इन सभी विधायकों को टीआएस में शामिल होने की राह आसाना हो गई है.



