नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 8 कैबिनेट समितियों का गठन कर दिया है. सभी समितियों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम है. जबकि राजनाथ सिंह दो समितियों में हैं. वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी छह कमेटियों में स्थान दिया गया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल 5 कमेटियों में हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी पारी में देश की मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए कैबिनेट कमेटियों का पुर्नगठन किया है. इन सभी कमेटियों में अमित शाह का नाम शामिल है.
ये हैं नई कमेटियां
अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट
कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमोडेशन
कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स
कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स
कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स
कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी
कैबिनेट कमेटी ऑन इन्वेस्टमेंट ग्रोथ
कैबिनेट कमेटी ऑन इम्प्लॉयमेंट एंड स्किल डेवलपमेंट



