Home देश मोदी को मालदीव ने दिया सबसे बड़ा सम्मान निशान इज्जुद्दीन

मोदी को मालदीव ने दिया सबसे बड़ा सम्मान निशान इज्जुद्दीन

678
0

नई दिल्ली।  मालदीव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देश के सर्वोच्च सम्मान निशान इज्जुद्दीन से नवाजा है. यह पुरस्कार श्री मोदी को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने प्रदान किया. इस दौरान उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया है. दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर मालदीव पहुंचे. यहां के एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहीद ने किया. इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच हिंद महासागर द्वीप समूह में आपसी संबंधों को मजबूत करना है. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि मालदीव की उनकी यात्रा भारत द्वारा पहले पड़ोसी की नीति के तहत दी जा रही महत्ता को दर्शाती है. श्री मोदी ने कहा थी भारत मालदीव को अपना अहम साझेदार मानता है. यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान मालदीव की संसद को संबोधित करेंगे.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here