नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. 24 परगना जिले में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. विवाद झंडा उतराने को लेकर हुआ. इस घटना में टीएमसी के एक कार्यकर्ता की मौत की बात सामने आ रही है. जबकि बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने ट्वीट कर कहा कि तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं को टीएमसी के गुंडों ने गोली मार दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा की यह पहली घटना नहीं हैं. चुनाव के दौरान भी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच काफी हिंसा हो चुकी है. चुनाव के दौरान बीजेपी के आला नेताओं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच भी काफी जुबानी जंग हो चुकी है.



