Home देश अलीगढ़ में तनाव बरकरार, भारी तादाद में पुलिस तैनात

अलीगढ़ में तनाव बरकरार, भारी तादाद में पुलिस तैनात

586
0

लखनऊ। अलीगढ़ के टप्पल में मासूम बच्ची की हत्या के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इलाके में अभी भी तनाव बरकरार है. इसलिए यहां पर करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.
पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने तनाव को देखते हुए यहां फ्लैग मार्च भी किया. पुलिस ने पीडि़त और आरोपी के घर के बाहर करीब 200 मीटर दूर तक बैरिकेडिंग कर दी है. यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं. धारा 144 के उल्लंघन के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने अब तक इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी जाहिद, उसके भाई मेहंदी, जाहिद की बीवी और जाहिद के दोस्त दबोच लिया है. जबकि गुनाह की एक और राजदार मेहंदी की पत्नी फरार है.
दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाली इस घटना के बाद लोगों में भयंकर आक्रोश है. अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने आरोपियों की तरफ से केस न लडऩे का फैसला किया है. बता दें कि 30 मई को ढाई साल की मासूम बच्ची गायब हो गई थी. 2 जून को उसका क्षत-विक्षत शव घर से कुछ ही दूरी पर मिला था. बच्ची के पिता ने पहले ही हत्या का शक जाहिद पर जताया था. फोटो ANI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here