लंदन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे क्रिकेट मैच को देखने के लिए भारत का भगौड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या भी स्टेडियम पहुंचा. पत्रकारों ने जब उसे घेरा तो उसने कहा कि वह मैच देखने आया है. इससे पहले भी वह पिछले साल इसी ग्राउंड पर टेस्ट मैच देखने आया था. तब दर्शकों की हूटिंग का सामना उसे करना पड़ा था. बता दें कि विजय माल्या पर भारतीय बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपए बकाया है. माल्या 2016 में लंदन भाग गया था.



