Home देश विकराल हुई गर्मी, ट्रेन में चार यात्रियों की मौत, गुजरात में वायु...

विकराल हुई गर्मी, ट्रेन में चार यात्रियों की मौत, गुजरात में वायु तूफान को लेकर अलर्ट

599
0

नई दिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. सोमवार को केरल एक्सप्रेस में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई. ये सभी आगरा से कोयंबटूर जा रहे थे.
झांसी रेल मंडल से मिली जानकारी सोमवार की रात 7 बजे जब केरल एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची तो कोच एस-8 के यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना मिली. कोच में जब चिकित्सक पहुंचे तो पता लगा एस-9 के भी कई यात्री बीमार और अचेत हैं. जांच के बाद पता लगा कि अचेत पड़े लोगों में तीन की मौत हो चुकी है और एक ही हालत काफी गंभीर थी. उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.
चक्रवाती तूफान वायु का खतरा
अरब सागर में कम दबाव के कारण एक चक्रवाती तूफान वायु उठ रहा है. इसके 13 जून तक गुजरात के तट से टकराने की आशंका है. इस दौरान इसकी रफ्तार 135 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है. तूफान के मद्देनजर चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार वायु गुजरात के वेरावल के पास सुबह छह से सात बजे के बीच टकरा सकता है. इसे लेकर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने तूफान को देखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं. गुजरात में एनडीआरफ की कुल 26 टीमें सहायता के लिए लगाई गई हैं. अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए स्कूलों और कॉलेजों में 14 जून तक छुट्टी घोषित कर दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here