Home छत्तीसगढ़ चौकीदारों को बंधक बना नक्सलियों ने गोदाम फूंका

चौकीदारों को बंधक बना नक्सलियों ने गोदाम फूंका

604
0

रायपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर में बुधवार की सुबह नक्सलियों ने एक तेंदूपत्ता गोदाम को आग लगा दी. इससे वनविभाग को काफी नुकसान होने की आशंका है. इससे काफी सारा तेंदूुपत्ता चलकर खाक हो गया. नक्सलियों ने इससे पहले गोदाम के चौकीदारों को बंधक बना लियाा था. पुलिस ने घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.
पुलिस के अनुसार हथियारों से लैस करीब 20 नक्सली मैनपुर स्थित नाउमूडा तेंदूपत्ता गोदाम नंबर तीन को आग के हवाले कर कर दिया. वन विभाग के मुताबिक इस आगजनी से करीब पौने दो करोड़ का नुकसान हो गया है. नक्सलियों ने गोदाम की रखवाली कर रहे चौकीदारों को बंधक बना लिया इसके बाद गोदाम में आग लगा दी. बाद में चौकीदारों की सूचना पर वनपरिक्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. आगजनी रोकने के लिए दमकल वाहन भी बुलाया गया तब तक गोदाम में रखा तेंदूपत्ता जलकर खाक हो चुका था. गोदाम में तीन ठेकेदारों के अलावा शासकीय तेंदूपत्ता भी रखा हुआ था. पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here