लखनऊ। उत्तर प्रदेश में से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक वकील ने आगरा के दीवानी कचहरी के बाहर नवनियुक्त बार काउंसिल की अध्यक्ष की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद वकील ने खुद को भी गोली मार ली. बार काउंसिल अध्यक्ष की तुरंत की मौत हो गई. जबकि आरोपी गंभीर रूप से घायल है.
मिली जानकारी के अनुसार यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव आगरा कोर्ट परिसर में स्वागत समारोह में पहुंचीं थी. इसी दौरान उनके सहयोगी मनीष शर्मा ने उन पर तीन गोलियां दागी. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उनकी मृत्यु हो गई. दरवेश को गोली मारने के बाद मनीष ने खुद को भी गोली मार ली. मनीष को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस हत्याकांड के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई.



