Home देश भारत अंतरिक्ष में बनाएगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन

भारत अंतरिक्ष में बनाएगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन

581
0

नई दिल्ली। भारत दो-तीन साल में शुक्र ग्रह पर मिशन भेजने और अगले एक दशक में अपना अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है. जिससे अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र में देश के लिए नये युग की शुरुआत होगी.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ के शिवन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम अपना खुद का अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह कोई बहुत बड़ा स्टेशन नहीं होगा. इसका वजन करीब 20 टन होगा यह छोटा स्टेशन होगा. डॉ शिवन ने बताया कि हमारा उद्देश्य वहां स्थायी रूप से वैज्ञानिकों को रखना नहीं है. हम प्रयोग को अंजाम देने के लिए अपना मॉड्यूल भेजेंगे. गगनयान मिशन के बाद हम सरकार को अपना प्रस्ताव भेजेंगे. उन्होंने बताया कि अगले एक दशक में भारत का अपना अंतरिक्ष केंद्र स्थापित हो सकता है. अंतरिक्ष केंद्र की लागत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी उसका आंकलन नहीं किया गया है. अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अभी ये कल्पना बेहद शुरुआती दौर में है. दिसंबर 2020 में गगनयान मिशन के बाद इस पर फोकस किया जाएगा.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here