Home देश एएन32 के सभी 13 वायुसैनिकों की मौत

एएन32 के सभी 13 वायुसैनिकों की मौत

591
0

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में 10 दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के एएन 32 विमान के मलबे का पता लगाने के बाद बचाव अभियान में जुटी टीम को दुर्घटनास्थल पर कोई जीवित नहीं मिला है. विमान का ब्लैक बॉक्स भी बचाव दल को मिल गया है.
वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि आठ बचावकर्मियों के दल ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की लेकिन दुख की बात है कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं मिला. बता दें कि 3 जून को लापता हुए इस विमान के मलबे का मंगलवार को पता चला था. इसके बाद विमान में सवार 13 वायुसैनिकों की तलाश की जा रही थी. लेकिन खराब मौसम के चलते यहां पहुंचने में बचाव दल को भारी परेशानी पेश आ रही थी. बुधवार को 15 पर्वतारोहियों को एमआई 17 एस और हैलिकॉप्टर से लिफ्ट करके मलबे वाली जगह के नजदीक तक पहुंचाया गया था.
प्रवक्ता ने कहा कि वायुसेना ने अपने सभी 13 जवानों को श्रद्धांजलि देती है और दुख की इस घड़ी में उनके परिजन के साथ है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here