Home देश देश छोडक़र भागने की फिराक में था मोंटी, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

देश छोडक़र भागने की फिराक में था मोंटी, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

683
0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विग ने धोखधड़ी के आरोप में मरहूम पोंटी चड्ढा के बेटे मनप्रीत चड्ढा उर्फ मोंटी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. वह फुकेट भागने की फिराक में था. यह गिरफ्तारी बुधवार की देर रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुई.
पुलिस के अनुसार मोंटी पर कई लोगों ने धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज कराई थीं. जिससे पुलिस अलर्ट पर थी. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में मोंटी ने कई लोगों को फ्लैट बनाकर देने का वादा किया. लोगों ने उसे रुपए दे दिए लेकिन मोंटी किसी को फ्लैट नहीं दिया और रुपए भी नहीं लौटाए. लोगों और निवेशकों ने अपनी शिकायत में करीब 100 रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि 11 साल के बाद भी उन्हें अपना फ्लैट नहीं मिला है. बता दें कि शराब कारोबारी पोंटी चडढा की उसके भाई के साथ हुई गोलीबारी में मौत हो गई थी. जिसके बाद कारोबार मोंटी चड्ढा से संभाला था.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here