Home Uncategorized अमरजीत भगत आज लेंगे केबिनेट मंत्री पद की शपथ, शाम सात बजे...

अमरजीत भगत आज लेंगे केबिनेट मंत्री पद की शपथ, शाम सात बजे राजभवन में होगा कार्यक्रम

611
0

रायपुर. आखिरकार लम्बी प्रतीक्षा के बाद  आज सरगुजा अंचल के तेजतर्रात 4 बार के विधायक अमरजीत भगत मंत्री पद की शपथ लेंगे . वही पिछले कई दिनों अमरजीत भगत को सरकार में 13 वा मंत्री बनाने की अटकले चल रही थी , सरगुजा अंचल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पहले उनका नाम चला भी था किन्तु बाद में टी एस सिंहदेव की ओर से उन्हें मंत्री बनाये जाने की मांग बलवती होने लगी थी, बहरहाल आज 29 जून को उनको राज्यपाल निवास में मंत्री पद की शपथ दिलाये जाने की खबर है. छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार में आदिवासी नेता और सीतापुर से विधायक अमरजीत सिंह भगत 13वें मंत्री होंगे. उन्हें 29 जून शनिवार शाम 7 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. सीतापुर से चार बार के लगातार विधायक अमरजीत सिंह सरगुजा से टीएस सिंहदेव और प्रेमसाय सिंह टेकाम के बाद तीसरे चेहरे होंगे, जिन्हें सरकार में शामिल किया जा रहा है. प्रदेश में सरकार के गठन के छह माह बाद मंत्रीमंडल का विस्तार होने जा रहा है.

पीसीसी चीफ के लिए अमरजीत सिंह का नाम चर्चा में था विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद दिसंबर में बने मंत्रीमंडल में एक पद रिक्त था. इस पर अमरजीत सिंह भगत को मौका देने का निर्णय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिया है. पहले अमरजीत सिंह भगत को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने बस्तर से नेता चुनने की बात कही. जिसके बाद शुक्रवार को आदिवासी नेता और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को पीसीसी अध्यक्ष बनाया गया है.

मोहन मरकाम के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही अमरजीत भगत का मंत्री बनना तय माना जा रहा था. जैसे ही मोहन मरकाम को पीसीसी की जिम्मेदारी दिए जाने का औपचारिक ऐलान किया गया, तभी से अमरजीत भगत के शपथग्रहण की तैयारियां भी शुरू कर दी गईं. हालांकि बस्तर से पीसीसी अध्यक्ष के नाम सामने आने के बाद से ही भगत के मंत्री बनने को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पसंद उन्हें माना जा रहा है. वर्ष  2003 में पहली बार बने विधायक थे  अमरजीत सिंह भगत वर्ष 2003 में पहली बार सीतापुर सीट से विधायक चुने गए. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजाराम भगत को हराया. इसके बाद 2008 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के गणेशराम भगत, 2013 के चुनाव में फिर भाजपा के राजाराम भगत और 2018 के चुनाव में भाजपा के ही गोपाल राम को शिकस्त देकर लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं. अमरजीत वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश आदिवासी समाज के अध्यक्ष हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here