रायपुर./बीजापुर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को शनिवार को अंतिम सलामी दी गई. पीटीएस माना के मैदान में जवानों को नम आंखों के साथ बिदाई दी गई. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, डीजीपी डीएम अवस्थी सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे. सभी शहीदों के शव उनके गृहग्राम के लिए रवाना कर दिए गए हैं.
बीजापुर के भैरमगढ़ थानाक्षेत्र के केशकुतूल में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी , इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया और क्रॉस फायरिंग में एक ग्रामीण महिला की मौत हो गयी एवं एक स्कूली छात्रा भी घायल हो गयी है. एरिया डोमिनेशन पर निकले जवान माओवादियों के एम्बुश में फंसे हुए है. वहीं मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही बैक अप पार्टी घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी है, इस मुठभेड़ की पुष्टि SP दिव्यांग पटेल ने की है. बता दे कि इससे पहले आज सुबह-सुबह राजनांदगांव मे भी पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने खबर मिली है.
बीजापुर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशकुतूल में शुक्रवार की सुबह एरिया डोमिनेशन पर निकले सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन के जवानों पर घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया था. इस घटना में तीन जवान शहीद हो गए. क्रॉस फायरिंग में स्कूल में प्रवेश के लिए केश्कुतुल से भैरमगढ़ टैक्सी में आ रही 4 छात्राओं में से एक छात्रा की मौत हो गई थी और एक अन्य छात्रा को भी गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है.इस हमले में शहीद जवान प्रधान आरक्षक सजु ओपी केरल के इडुक्की जिले के वेल्लायमकुड़ी, सहायक निरीक्षक महादेव पाटिल कर्नाटक के गुलबर्गा जिले के मरगुत्ती और सहायक निरीक्षक मदन पाल सिंह उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के लखनु गांव के रहने वाले थे. सभी शहीदों की पार्थिव देह को विमान द्वारा उनके गृहग्राम के लिए रवाना किया गया है.



