मात्र 13 हजार वेतन दिया जा रहा है. जिससे हमारे परिवार का गुजारा नहीं
रायपुर 3 जुलाई 2019. होम गार्ड के जवानों ने वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर जनदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकत की है. मुख्यमंत्री जनदर्शन में नगर सैनिकों ने मांग की हैं कि उन्हें भी पुलिस के जवानों के बराबर वेतन मिलना चाहिये. वे पुलिस की तरह ही हर जोखिम में रहकर सभी काम करते है, पर इसके बाद भी उन्हें उनके जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाती है. इसी वजह से उच्च अधिकारी उनका शोषण भी किया करते है. जनदर्शन में आये होमगार्ड के जवानों ने कहा कि सरकार के द्वारा नगर सैनिक को बंद करके उनकी एसटीएफ में भर्ती की जाये, ताकि हम और अच्छे ढंग से देश की सेवा कर सके.
मुख्यमंत्री जनदर्शन से बाहर निकले नगर सैनिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम खानवानी ने बताया कि हम लोग सारा पुलिस का ही काम कर रहें है. उन्हीं की तरह जोखिम भी उठा रहें है. उसके बाद भी हमे मात्र 13 हजार वेतन दिया जा रहा है. जिससे हमारे परिवार का गुजारा नहीं चल पाता है. हम मुख्यमंत्री से यही चाहते हैं कि हमारी समस्या को देखते हुये हमारा वेतन बढ़ाया जाये.
होमगार्ड के जवानों ने बताया कि होम गार्ड में काम कर रही महिलाओं को मातृत्व अवकाश मात्र तीन महिने का दिया जा रहा है वहीं शासकीय कर्मचारियों को एक साल का दिया जा रहा है. शासकीय कर्मचारियों की रिटायर्ड की अवधि 62 वर्ष हो गयी हैं हम लोगों की वहीं 60 वर्ष ही है. हमारा टीए,डीए भी नहीं बनता यहां तक कि बैंको से जरूरत पढ़ने पर लोन भी नहीं मिलता है.



