Home राजनीति कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान – सोनिया गांधी बनी , ढाई...

कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान – सोनिया गांधी बनी , ढाई महीने बाद आज हो सकी घोषणा

720
0
  आखिरकार सोनिया गांघी को आज    कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया. इसे लेकर आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक चालू  थी  बता दें कि इस रेस में कई नाम चल रहे थे लेकिन सूत्रों की मानें तो पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक के चुने जाने की संभावना भी ज्यादा थी इस बार बैठक में काश्मीर चर्चा के लिए आ कर वापस गए राहुल गांधी भी नज़र आये.

नई दिल्ली:     कांग्रेस के  अध्यक्ष   के  रुप  में आखिर श्रीमती     सो निया  गांधी को    अध्यक्ष  के पद    के लिए घोषणा     की   गयी है. इसे लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी बुलाई गई है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों, विधायक दल के नेताओं, विभाग प्रमुखों और सांसदों की बैठक में राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले कहा कि शनिवार को होने जा रही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अध्यक्ष के चयन को लेकर व्यवस्था बन जाएगी और अगले कुछ दिनों के भीतर निर्णय हो जाएगा. बैठक में मौजूद एक नेता ने बताया कि गांधी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अध्यक्ष नहीं रहते हुए भी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है और इसमें कांग्रेस जीतेगी और वापसी करेगी. गांधी परिवार के बाहर के किसी  नेता पर सहमति नही बनाने के बाद ये फैसला लिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here