रायपुर. अमित जोगी की जमानत याचिका अस्वीकार कर दी गई है. दोहरी नागरिकता के प्रकरण को लेकर कल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. कोर्ट के आदेश के बाद कल उन्हें जेल भेजा गया था. इधर आज गौरेला के ADJ विवेक कुमार प्रधान की कोर्ट में उनकी जमानत को लेकर सुनवाई हुई. इसमें अमित जोगी ने अपना पक्ष स्वयं रखा.
न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था. अपनी बातें रखने के बाद पुलिस अमित को कोर्ट से फिर जेल लेकर चली गई थी. इधर शाम को कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाते हुए उनकी जमानत याचिका को अस्वीकार करते हुए उन्हें जमानत न देने का निर्णय लिया है.



