इंदौर। सप्ताहांत सोना तथा चांदी में हाजिर भाव मजबूती लिए रहे। बीते सप्ताह में सोना 1550 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 1375 रुपये का उछाल लिए रही। कारोबार की शुरुआत में सोमवार को सोना 41240 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार को 42790 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 47075 रुपये पर हुई वहीं अंतिम दिन सौदे 48450 रुपये के स्तर हुए।
कामकाज में सोना ऊंचे में 42825 नीचे में 41190 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 48475 तथा नीचे 46950 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। विदेशी बाजार में सोना 1643ण्50 डॉलर तथा चांदी 18ण्49 सेंट प्रति औंस बिकी।



