Home छत्तीसगढ़ ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, दो लोग जिंदा जले

ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, दो लोग जिंदा जले

895
0
file photo

रायगढ़:- सोमवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई और विस्फोट शुरू हो गया। एक के बाद एक हुए विस्फोट में 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। उनकी पहचान ट्रक के चालक और खलासी के रूप में हुई। वहीं, दूसरे ट्रक के चालक और खलासी भी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के बरगढ़ गांव की है।

खरसिया के देहजरी स्थित केएल एनर्जी कंपनी से ट्रक में कोयला लेकर चालक जिबरील अंसारी और खलासी जसमुईदीन अंसारी बिलासपुर जाने के लिए निकले थे। बरगढ़ गांव के पास सामने से चना-चुनी भरकर आ रहे दूसरे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया। दोनों ट्रकों में विस्फोट शुरू हो गया। अचानक आग और विस्फोट होते देखकर आसपास के गांवों से लोग भाग कर दूर हटे और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने से पहले दोनों ट्रक जल गए। इस दौरान कोयला लदे ट्रक का चालक जिबरील अंसारी और खलासी जसमुईदीन अंसारी सीट पर बैठे-बैठे ही जिंदा जल गए। दूसरे ट्रक के चालक रामेश्वर भारद्वाज और खलासी भूषण भरद्वाज गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here