जगदलपुर। पुलिस के द्वारा नशीले पदार्थ, जुआ-सट्टा, शराब के विरूद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक अजाक चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा जगदलपुर शहर में सट्टा के कारोबार में सम्मिलित सटोरियों के विरुद्ध धरपकड़ की कार्रवाई के तहत थाना बोधघाट क्षेत्र अंतर्गत आरोपियों गौरव तिवारी पिता बसंत तिवारी निवासी राजीव गांधी वार्ड से जप्त रकम 12 हजार रूपए, युवराज दास पिता भगवान दास निवासी संजय गांधी वार्ड जब्ती की रकम 1650 रुपए, मानिकपुरी पिता डमरू मानिकपुरी निवासी सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड जब्ती रकम 1650 रुपए, विकास कोस्टा पिता एनएस गोष्ट निवासी हॉट कचौरा जब्ती रकम 18 सौ रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है।
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आरोपी दीनू गुप्ता पिता प्रसांत गुप्ता निवासी धरमपुरा एक नंबर जगदलपुर 1220 रुपए, घनश्याम नाथ पिता रामधन निवासी लालबाग शास्त्री नगर वार्ड जगदलपुर जब्ती 90 रूपए, राव से जब्ती 1410 रुपए थाना बोधघाट एवं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुल 07 प्रकरणों में सात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। भविष्य में भी अवैध नशीली पदार्थ, जुआ, सट्टा, शराब के कारोबारियों के सम्मिलित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जावेगी।



