Home छत्तीसगढ़ धान खरीदी की तारीख बढ़ाने विपक्षी दलों ने फिर किया हंगामा, कार्यवाही...

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने विपक्षी दलों ने फिर किया हंगामा, कार्यवाही हुई बाधित

932
0

रायपुर। धान खरीदी के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने आज दूसरे दिन भी सदन में जमकर हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही बाधित भी हुई।  प्रश्रकाल के तुरंत बाद भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने यह मामला उठाते हुए कहा कि धान खरीदा नहीं जा रहा है, लाखों किसान भटक रहे है। हालात यह है कि किसान भूखे-प्यासे लगातार आंदोलन कर रहे और मजूबरी में अब इच्छा मृत्यु मांग रहे है7 उन्होंने कहा कि किसानों का आज तक ऐसा आंदोलन नहीं है कि किसानों को इच्छा मृत्यु मांगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे किसानों का दुख-दर्द पूछने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार को सदन में स्पष्ट घोषणा करनी चाहिए और धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ायी जाए। नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि धान खरीदी के लिए किसानों को टोकन सरकार ने जारी किया और अगर टोकन जारी हुआ है तो टोकन प्राप्त किसानों से धान खरीदी भी होनी चाहिए। भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चदं्राकर ने भी इस मामले को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करते हुए जमकर हंगामा किया। इस मुद्दे पर सभापति सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे पर पहले ही स्थगन प्रस्ताव के जरिए सदन में चर्चा हो चुकी है। इस पर दोबारा चर्चा नहीं कराई जा सकती है। सभापति द्वारा व्यवस्था देने के बाद भी विपक्षी दलों के सदस्य अपनी मांग दोहराते रहे। इधर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के हंगामा व शोर-शराब के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here