जांजगीर-चाम्पा। आयकर विभाग की टीम ने दो व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। अलग-अलग दो टीमें दोनों व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर से सम्बंधित दस्तावेज की जांच में जुटे हैं।जांजगीर-चांपा। चांपा नगर के भाजपा नेता नंद कुमार देवांगन व सेरेमिक टाइल्स के व्यवसायी अरविंद अग्रवाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स अफसरों का छापा पड़ा है। सुबह से लेकर अब तक दोनों प्रतिष्ठानों में इनकम टैक्स संबंधित कागजात की जांच की जा रही है, बताया जा रहा है कि इन दोनों व्यवसायियों ने आयकर संबंधी जानकारी अपडेट नहीं कराया था। जिसके चलते उनके प्रतिष्ठानों में छापेमारी की कार्यवाही की गई है।
फिलहाल इनकम टैक्स अफसरों की टीम जांच करने में जुटी है। वहीं जांच टीम में जांजगीर, बिलासपुर के टीम सयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो सकता है। अधिकारी अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं। टैक्स चोरी की शिकायत के मद्देनजर आयकर विभाग बिलासपुर की टीम ने चाम्पा में दो व्यापारियों के यहाँ छापेमारी की है। कोसा व्यापारी नंदकुमार देवांगन के चाम्पा बस्ती स्थित मकान और गोदाम में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। इसी तरह रेलवे स्टेशन के पास स्थित सिरामिक्स व्यापारी अरविंद अग्रवाल के ठिकाने पर भी दबिश दी गई है। आयकर विभाग के अधिकारी दोनो ही व्यापारियों के मकान और कार्यालय में आयकर से सम्बंधित दस्तावेज कंगाल रहे हैं। बिलासपुर के आयकर विभाग के अधिकारियों की दो अलग-अलग टीम दोनो व्यापारी के ठिकानों में जांच कर रही है। दोनो टीम में दर्जनभर अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई के सम्बन्ध में अधिकारी कुछ भी जानकारी देने से बचते नजर आ रहे हैं। बिलासपुर से आए आयकर विभाग के अधिकारी बंद कमरों में दस्तावेजों की जांच में जुटे हैं।



