Home छत्तीसगढ़ कबाड़ी के यहाँ 54 लाख की सम्पत्ति जप्त, दो गिरफ्तार

कबाड़ी के यहाँ 54 लाख की सम्पत्ति जप्त, दो गिरफ्तार

877
0

भिलाईनगर। कबाडिय़ों के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। आज खुर्सीपार में के.एल.इण्डस्ट्रीज में पुलिस की दबिश हुई। दस घंटे से अधिक चली कार्यवाही में आधा करोड़ रूपये से अधिक की चोरी का कबाड़ एवं उपकरण बरामद हुए। खुर्सीपार पुलिस ने आज के.एल.इण्डस्ट्रीज में दबिश देकर संचालक नफीज खान तथा सुपरवाईजर दिनेश आगरे से रेलवे के फुट ओव्हर ब्रिज, रेलवे का स्लीपर, स्लीपर का जलेबी के टुकड़े 71 नग कीमती 3 लाख रूपये, ट्रक बॉडी पाट्र्स के टुकड़े, 6 एमएम 3 एमएम रॉड के बंडल, व प्रेस किया हुआ बंडल, स्पेयर पाईप लोहे का, लोहे का पट्टी बंडल 31 टन, इलेक्ट्रानिक वेग मशीन, लोहा स्क्रेप करने की मशीन 3 नग, 2 नग चोरी का स्क्रेप करने वाली स्वराज माजदा गाड़ी और लोहे की काटने वाली ऑक्सिजन सिलेण्डर दो नग, एलपीजी गैस सिलेण्डर 10 नग, गैस टॉर्च कटर 2 नग मय पाईस के साथ कुल कीमत 54 लाख 73 हजार रूपये का माल जप्त कर खुर्सीपार पुलिस ने 41 (1+4), 379, 413, 34, 3(अ) आरपीयूपी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here