Home छत्तीसगढ़ नक्सलियों के कोर एरिया से कंप्यूटर, लेपटॉप प्रिंटर बरामद

नक्सलियों के कोर एरिया से कंप्यूटर, लेपटॉप प्रिंटर बरामद

919
0

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा और बीजापुर से लगे क्षेत्र में पुलिस बीते दो दिनों से ऑपरेशन प्रहार चला रही थी। इसमें तीन जवान घायल हुए, जिनका इलाज रायपुर में चल रहा है। दंतेवाड़ा के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि कंप्यूटर, लैपटॉप और प्रिंटर बरामद किए गए हैं। यह चीजें बड़े कैडर के नक्सली ही इस्तेमाल करते हैं। जाहिर है यह उनका कोर एरिया रहा होगा, जहां से इन सब चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम अब तक वापस नहीं लौटी हैं, उनके आने के बाद जानकारी और स्पष्ट हो सकेगी।

बुधवार को बासागुड़ा, गंगालूर के इलाकों में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवानों की तरफ से मिले जवाब के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। पुलिस एवं फोर्स की टीम ने नक्सलियों का कैम्प तबाह कर जमीन में एक बड़ा गड्ढा बनाकर प्लास्टिक टैंक के अंदर नक्सलियों ने प्रिंटर, बैटरी, कंप्यूटर और बड़ी तादाद में दस्तावेज छुपाकर रखे थे। सभी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here