Home छत्तीसगढ़ हॉस्टल अधीक्षक के साथ मारपीट करने वाले 4 गिरफ्तार

हॉस्टल अधीक्षक के साथ मारपीट करने वाले 4 गिरफ्तार

864
0

जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के सालेमेटा इलाके के कोटगढ़ बालक छात्रावास अधीक्षक के साथ मारपीट करने वाले 04 युवकों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी को देखते हुए शिक्षक संघ प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इस बीच पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अफसरों के अनुसार हास्टल अधीक्षक पर सोनू नेताम, जयसिंह नेताम, साधुराम, गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट के इस मामले ने घटना के बाद धार्मिक रूप लेने की ओर बढ़ रहा था। मामले में आरोप लग रहे थे कि हास्टल अधीक्षक ने एक धर्म विशेष को अपनाने से मना कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here