Home छत्तीसगढ़ रायपुर पुलिस ने केन्द्रीय आयकर टीम की कई वाहनों को किया जब्त...

रायपुर पुलिस ने केन्द्रीय आयकर टीम की कई वाहनों को किया जब्त : पुलिस ने कहा, नो पार्किंग में खड़ी थी गाडिय़ां

508
0

रायपुर। केन्द्रीय आयकर विभाग द्वारा कल की गई छापेमार कार्यवाही के बाद राजधानी पुलिस ने आयकर विभाग द्वारा उपयोग में लाई गई दर्जनों गाडिय़ों को नो पार्किंग में खड़े रहने का हवाला देकर जब्त कर लिया है।
सूत्रों ने ब ताया कि राजधानी पुलिस ने आयकर विभाग द्वारा उपयोग में लाई गई करीब 30 गाडिय़ों को नो पार्किंग में खड़े होने का कारण बताते हुए जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा यह कार्यवाही किए जाने के बाद सवाल उठता है कि आखिर इतनी अधिक गाडिय़ां नो पार्किंग में कैसे खड़ी हो गई।

इधर इस कार्यवाही के बाद यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब राज्य की कांग्रेस सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार में सीधे टकराव हो रहा है। जिस तरह से कल केन्द्रीय आयकर विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही की है और इसमें लोकल पुलिस को शामिल नहीं किया, इससे स्पष्ट है कि यह कार्यवाही पहले से ही तय कर ली गई थी। स्थानीय पुलिस की इस कार्यवाही को नाराजगी की वजह से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि कल केन्द्रीय आयकर विभाग की टीम ने राजधानी के कई रसूखदारों के निवास, कार्यालयों में एक साथ छापामार कार्यवाही की थी, लेकिन इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी। कार्यवाही शुरू होने के बाद लोकल पुलिस को आईटी के छापा की जानकारी मिली और इसके बाद से ही तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here