Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर कल आएंगे छत्तीसगढ़… गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर...

राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर कल आएंगे छत्तीसगढ़… गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होगें

526
0

रायपुर। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज 1 मार्च से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगें। वे यहां गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगें तथा विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित पांच भवनों का लोकार्पण करेंगें।

राष्ट्रपति 1 मार्च की सुबह रांची विमानतल से भारतीय वायुसेना के विमान से रवाना होकर सुबह 11:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर आएंगें। वे यहां से 11:40 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 12:25 बजे बिलासपुर हेलीपेड पहुचेंगें और यहां से सर्किट हाऊस जाएंगें। वे शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशगणों से हाई टी में भेंट करेंगें। राष्ट्रपति 2 मार्च को सुबह 10 बजे से दीक्षांत समारोह में शामिल होंगें। वे 11:15 बजे बिलासपुर हेलीपेड से रवाना होकर 12 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगें और यहां से 12:10 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here