रायपुर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षामंडल द्वारा 12वीं एवं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 एवं 3 मार्च से प्रारंभ हो रही है। समस्त केंद्रों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी कर दिये गये हैं। नक्सल प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों में केंद्राध्यक्ष एवं संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा केंद्र में अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश भी प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिये गये हैं। परीक्षा नियंत्रक छग माध्यमिक शिक्षामंडल ने उन विद्यार्थियों से जिन्हें अब तक एडमिट कार्ड नहीं मिले हैं उन्हें मंडल की वेबसाइट से अपलोडकर कार्ड लेेने के निर्देश दिये हैं।



