Home छत्तीसगढ़ कुत्तों के आंतक से बरबसपुर थर्राया

कुत्तों के आंतक से बरबसपुर थर्राया

569
0
demo pic

बिरकोनी। बरबसपुर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। कुत्तों के आतंक से लोगों का घूमना और घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों बरबसपुर के अशोक साहू बाइक से जा रहा था, तभी कुत्तों ने उसे दौड़ाकर काट लिया। इसी तरह बुदधा निषाद, फगनी निषाद, रामचरण केंवट को कुत्ते ने काट लिया।
इसी तरह दो बच्चियां मेघा यादव, काजल यादव अपने घर के पास खेल रही थीं, जिन्हें कुत्ते ने दौड़ाकर काट लिया।

गांव के ही दुर्गेश साहू, खेलावन, राजेश निषाद काम करके घर लौट रहे थे उन्हें भी कुत्ते ने काटकर घायल किया। कुत्तों के आतंक के बाद से गांव के लोग रात में घर से अकेले निकलने में घबराने लगे हैं। सरपंच महेंद्र सोनवानी ने इस संबंध में बताया कि पागल कुत्ते के आतंक से राहगीर व लोग परेशान हैं। आवारा कुत्ते मुसीबत बनते जा रहे हैं। सरपंच ने प्रशासन से इस संंबंध में उचित कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here