Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, नर्सिंग होम में लगाया ताला

कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, नर्सिंग होम में लगाया ताला

921
0

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में स्कूली छात्रा का अवैध गर्भपात कराने वाले नर्सिंग होम में प्रशासन ने सरकारी ताला जड़ दिया है ।ख़बर ये भी है कि गर्भपात मामले में विराज नर्सिंग होम का नाम आने के बाद डॉक्टर सुरेन फरार हो गयी है । शुक्रवार की देर शाम कलेक्टर जशपुर के निर्देश पर पूलिस अमला,बीएमओ ,एवं तहसीलदार कार्यवाही के लिए नर्सिंग होम में दविश दिया था लेकिन नर्सिंग होम में डॉक्टर नही मिली उंसके बाद प्रशासन ने नर्सिंग होम में ताला जड़ दिया ।

गौरतलब हो कि नारायणपुर माध्यमिक कन्या शाला में पदस्थ शिक्षक राशिद खान द्वारा एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के साथ साथ 45 हजार देकर छात्रा का एबॉर्शन कराने का मामला सामने आने के बाद पूलिस और प्रशासन काफी सख्ती से कार्यवाही करने में जुट गई है।इस मामले में अबतक जहां बीआरसी को बर्खाश्त किया जा चुका है वही स्कूल के 5 शिक्षक सहित 6 लोगो को सस्पेंड किया जा चुका है जबकि बीईओ कुनकुरी को पद से हटा दिया गया है ।अबतक इस मामले में पूर्व नारायणपुर क्षेत्र के पूर्व बीडीसी को गिरफ्तार किया जा चुका है हांलाकि मुख्य आरोपी राशिद खान अभी भी फरार है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here