Home छत्तीसगढ़ वायुसेना के विशेष विमान से राजधानी पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

वायुसेना के विशेष विमान से राजधानी पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

873
0
बिलासपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। विमानतल पर मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के साथ ही रा'यपाल ने उनका स्वागत किया।
  • राज्यपाल, सीएम ने किया आत्मीय स्वागत
  • वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए हुए रवाना

रायपुर। बिलासपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। विमानतल पर मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के साथ ही राज्यपाल ने उनका स्वागत किया।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का माना विमानतल पर राज्यपाल अनुसुईया उइके के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम अवस्थी, कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद एच. आरिफ शेख सहित अन्य उपस्थित थे। इसके बाद राष्ट्रपति श्री कोविंद वायुसेना के ही हेलीकाप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति श्री कोविंद गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में कल 02 मार्च को सुबह 10 बजे से दीक्षांत समारोह में शामिल होंगें। इसके बाद वे बिलासपुर से हेलीकाप्टर से रवाना होकर 12 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगें और यहां से 12:10 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here