Home छत्तीसगढ़ कार-पिकअप में भिड़ंत : देवी दर्शन के लिए निकले एक ही परिवार...

कार-पिकअप में भिड़ंत : देवी दर्शन के लिए निकले एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत … कार में सवार पांच अन्य बुरी तरह से जख्मी

485
0

बेमेतरा। बेमेतरा-नवागढ़ मार्ग में स्थित कृषि महाविद्यालय के निकट आज सुबह एक आल्टो कार तथा पिकअप वाहन में हुई जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई वहीं पांच अन्य बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
बेमेतरा थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा आज सुबह करीब 6 बजे के निकट नवागढ़ मार्ग स्थित कृषि महाविद्यालय के निकट हुआ। मुंगेली निवासी दीक्षित परिवार के सदस्य आज तड़के एक आल्टो कार में सवार होकर मां बमलेश्वरी का दर्शन करने के लिए डोंगरगढ़ जाने निकले थे।

नवागढ़ मार्ग के कृषि महाविद्यालय के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वाहन से कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वहीं में सवार दीक्षित परिवार के दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here