Home छत्तीसगढ़ होली का सजा बाजार, बिकने लगे नगाड़े

होली का सजा बाजार, बिकने लगे नगाड़े

963
0
कोरबा। होली पर्व के मद्देनजर बाजारों में पिचकारी एवं रंगों की दुकानें सजकर तैयार हो गई है। व्यापारी ग्राहकी का इंतजार कर रहे हैं। बजार में बच्चों के लिए रंग-बिरंगी पिचकारियों के साथ गुलाल, फैंसी बाल और अन्य सामग्रियां की दुकानेंं लग रही है। व्यापारी भी ग्राहकी का इंतजार कर रहे हैं।  होली पर्व में अगर नगाड़ा न बजे तो पर्व का मजा अधूरा ही रहता है। वर्तमान में नगाड़ें की थाप गायब होने के कगार पर पहुंच गई है। शहर के बाजार में नगाड़ा लेकर पहुंचे व्यवासायी को दो दिन में एक भी लेवाल नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि एक जोड़ी नगाड़े का दाम 400 रू. से लेकर हजार, 1500 तक का है। छोटे नगाड़े की कीमत 50 से 200 रूपये तक की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here