नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में बताया कि दुनिया भर के विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए किसी भी समारोह में शामिल न होने की हिदायत दी है। इसके चलते वे इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में शामिल न होने का निर्णय लिया है।
इससे पहले दिल्ली में कोरोना वायरस का मरीज सामने आने के बाद मंगलवार को भी प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से न घबराने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि हमें अपने बचाव के लिए छोटे लेकिन असरदार उपाय अपनाने होंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार कोरोना वाररस से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।



